Site icon Khabribox

शाहरुख खान की फिल्म जवान के नाम एक और रिकॉर्ड, एस्ट्रा अवार्ड्स में नामांकित होने वाली बनीं एकमात्र भारतीय फिल्म

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान 2023 में रिलीज हुई। जिसने रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड बनाएं।

‘जवान’ को दुनिया की कई मशहूर फिल्मों के साथ किया नामांकित

इसके साथ ही यह फिल्म साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रहीं। इसी बीच एक जरूरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को हॉलीवुड क्रिएटिव अलायंस 2024 के एस्ट्रा अवार्ड्स में भारत से चुनी गई एकमात्र फिल्म के रूप में नामांकित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉलीवुड के एक बड़े समारोह एस्ट्रा अवार्ड्स में, यह भारत से चुनी गई एकमात्र फिल्म है जिसे बेस्ट फिल्म के लिए माना गया है। ‘जवान’ को दुनिया की कई मशहूर फिल्मों के साथ नामांकित किया गया है, जैसे कि फ्रांस, दक्षिण कोरिया, फिनलैंड, जापान, मेक्सिको, स्पेन, और यूनाइटेड किंगडम की कुछ खास फिल्में हैं।

2023 की सबसे बड़ी फिल्म है जवान

यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई। इसके साथ ही फिल्म जवान ने अपनी पोजीशन को मजबूत करते हुए 1150 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया और अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी है। ये फिल्म अब भी छाई है।

Exit mobile version