Site icon Khabribox

अल्मोड़ा बिनसर अभयारण्य वनाग्नि में घायल एक और कर्मी ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम, मृतकों की संख्या पंहुची 05, 03 घायलों का चल रहा इलाज

अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभयारण्य में बीते गुरूवार को आग लग गयी थी। जिसमें आग बुझाने के दौरान चार वन कर्मियों व पीआरडी जवान की मौत हो गई। वहीं चार घायल हो गये थे।

मरने वालों की संख्या पंहुची पांच

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार घायलों में एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झुलसे फायर वॉचर युवक कृष्ण कुमार (21) की उपचार के दौरान दिल्ली एम्स में मौत हो गई। इसके साथ ही इस घटना में मरने वालों की संख्या पांच पंहुच गई है। तीन का उपचार चल रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि उसके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जो उसकी मौत का कारण बताया जा रहा है।

Exit mobile version