Site icon Khabribox

उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा की आंसर की जारी, जल्द जारी होगा परिणाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्री परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है।

आंसर की आयोग की वेबसाइट पर जारी-

उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन 3 अप्रैल को किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के 26 शहरों के 680 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार इस आंसर की के हिसाब से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग ने परीक्षा के चारों सेट ए,बी,सी व डी की आंसर की जारी कर दी हैं । सभी उम्मीदवारों को इस आंसर की पर 20 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आंसर की आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। जिसके बाद इसका परिणाम घोषित किया जाएगा।

Exit mobile version