Site icon Khabribox

लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ फिल्म हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम, बनीं भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर

फिल्म जगत में उत्तराखंड के नाम एक और बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। सुपरहित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम प्रतिष्ठित ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है।

दुनियाभर में फिल्म का डंका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें भारत की सबसे कम उम्र की फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया है। लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने अनुप्रिया नागर को आधिकारिक तौर पर यह उपलब्धि प्रदान की है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुप्रिया नागर की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ रुपये के क्लब में सफलता पूर्वक एंट्री की है। अनुप्रिया इससे पहले भी अपनी इस फिल्म को लेकर काफी चर्चाओं में रही हैं।

Exit mobile version