Site icon Khabribox

एप्पल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन ‘iPhone Duo’, शुरुआती कीमत इतने लाख, जानें क्या हैं खास फीचर्स

दुनिया भर में एप्पल फोन का क्रेज‌ बना हुआ है। वसु अब टेक दिग्गज एप्पल ने अपने मेगा इवेंट में पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है।

इतनी है‌ कीमत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही एप्पल ने अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में कदम रख दिया है। इस फोन में एआई फीचर्स के लिए TSMC की एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर बना पावरफुल A20 Pro चिपसेट दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि इसके प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर शाम 5:30 बजे से लिए जाएंगे। मॉडल के आधार पर कीमतें इस प्रकार हैं।
• ​256GB: ₹2,99,900
• ​512GB: ₹3,24,900
• ​1TB: ₹3,74,900
• ​2TB: ₹4,49,900

जानेंiPhone Duo के खास फीचर्स

• ​डिस्प्ले: 7.6 इंच Super Retina XDR फोल्डिंग इनर डिस्प्ले (नैनो-टेक्सचर ग्लास) और 5.4 इंच का आउटर (कवर) डिस्प्ले। दोनों 120Hz ProMotion और Always-On डिस्प्ले को सपोर्ट करते हैं।
• ​प्रोसेसर: A20 Pro चिप (6-कोर CPU, 7-कोर GPU) के साथ Apple Intelligence तकनीक।
•  ​डिजाइन व बिल्ड: टाइटेनियम फ्रेम और टाइटेनियम हिंज कवर। इसमें डेडिकेटेड Camera Control बटन दिया गया है।
•  ​कैमरा सेटअप: कुल 4 कैमरे — रियर में 48MP का मेन Fusion और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा। फ्रंट में 12MP Center Stage कैमरा और अंदर की तरफ अनोखा Under-display FaceTime कैमरा, जो स्क्रीन के नीचे छिपा रहता है।
• ​बैटरी: कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।

Exit mobile version