अल्मोड़ा: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग (देहरादून) के महानिदेशक के निर्देशों के अनुपालन में जिला सूचना कार्यालय, अल्मोड़ा द्वारा जनपद स्तर पर समाचार पत्र-पत्रिकाओं के नवीनीकरण और नई सूचीबद्धता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दी यह जानकारी
इसके लिए विभाग ने जिले के सभी प्रकाशकों और संपादकों से 15 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में जिला सूचना कार्यालय ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि जिन समाचार पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशकों या संचालकों ने पूर्व में सूचीबद्धता (सूचीबद्ध करने) के लिए आवेदन जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे पूर्व आवेदकों से केवल अद्यतन (नवीनतम) वार्षिक विवरणिका प्राप्त की जाएगी। जिला सूचना अधिकारी ने संबंधित समाचार पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशकों, संपादकों और प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे तय समय-सीमा (15 सितंबर) के भीतर अपनी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें, ताकि नवीनीकरण व सूचीबद्धता का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।