Site icon Khabribox

10 अप्रैल: राष्ट्रीय भाई-बहन दिवस आज, भाई-बहनों के बीच के अटूट संबंधों का जश्न मनाने का दिन

आज 10 अप्रैल 2026 है। आज राष्ट्रीय भाई-बहन दिवस मनाया जाता है। यह एक वैश्विक जागरूकता दिवस है जो भाई-बहनों के रिश्ते को मान्यता देता है। राष्ट्रीय भाई-बहन दिवस जीवित और हमारे बीच से विदा हो चुके भाई-बहनों के बीच के संबंधों का जश्न मनाने का दिन है।

जानें कब हुई शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय भाई-बहन दिवस की शुरुआत 1997 में क्लाउडिया एवार्ट ने की थी। क्लाउडिया एवार्ट ने अपने भाई और बहन की याद में सिबलिंग्स डे की शुरुआत की, जिनकी कम उम्र में ही मृत्यु हो गई थी। उन्होंने 1997 में सिबलिंग्स डे फाउंडेशन की भी स्थापना की। हालांकि यह मदर्स डे और फादर्स डे की तरह आधिकारिक अवकाश नहीं है।

भाई बहन के साथ करें सेलिब्रेट

इस खास अवसर पर आप भी अपने भाई-बहन के प्रति अपना प्यार दिखाएँ। आप उन्हें उपहार दे सकते हैं, चाहे वह गिफ्ट कार्ड हो या कोई यादगार वस्तु, या फिर साथ में डिनर पर जा सकते हैं। उत्सव मनाने के अन्य तरीके हैं गले लगाना, प्रोत्साहन भरे संदेश लिखना, या बस उनके साथ पूरा दिन बिताकर पुरानी यादें ताज़ा कर सकते हैं।

Exit mobile version