Site icon Khabribox

10 अप्रैल: विश्व होम्योपैथी दिवस आज, जानें कैसे हुई शुरूआत और कैसे भारत में फैला इसका प्रभाव

आज 10 अप्रैल 2025 है। आज विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जा रहा है। हर साल 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है। जो होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की याद में मनाया जाता है। इस दिन होम्योपैथी को और विकसित करने के लिए समझ और रणनीतियों को भी चुनौती दी जाती है।

डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन होम्योपैथी के संस्थापक

होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली, होम्योपैथी केंद्रीय परिषद अधिनियम, 1973 के तहत भारत में मान्यता प्राप्त चिकित्सा प्रणाली है। इसे दवाओं की राष्ट्रीय प्रणाली के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। यह दिन जर्मन चिकित्सक डॉ क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है, जो होम्योपैथी के संस्थापक हैं। डॉ हैनीमैन एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भाषाविद थे। उनका जन्म 10 अप्रैल 1755 को पेरिस में हुआ था। उन्होंने होम्योपैथी के उपयोग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ करने के कई तरीके खोजे और विश्व को होम्योपैथी के रूप में बेहद कारगर, सस्ती और सुलभ वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति दी है।

भारत में होम्योपैथी

होम्योपैथी भारत में लोकप्रिय चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। भारत में होम्योपैथी का इतिहास एक फ्रांसीसी डॉ. होनिगबर्गर के नाम से जुड़ा हुआ है, जो भारत में होम्योपैथी लाए थे। वह महाराजा रणजीत सिंह के दरबार से जुड़े थे। वह 1829-1830 में लाहौर पहुंचे और बाद में उन्हें पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह के इलाज के लिए आमंत्रित किया गया। डॉ होनिगबर्गर बाद में कलकत्ता गए और वहां अभ्यास शुरू किया, जहां उन्हें मुख्य रूप से ‘कॉलरा डॉक्टर’ के नाम से जाना जाता था। होम्योपैथी की शुरुआत 19 वीं शताब्दी में भारत में हुई थी। यह पहले बंगाल में फला-फूला, और फिर पूरे भारत में फैल गया।

होम्योपैथी का बढ़ा महत्व

होम्योपैथिक दवाओं का उपयोग सर्जरी के बाद जल्दी ठीक होने के लिए पारंपरिक चिकित्सा के साथ या अकेले किया जा सकता है। एक शोध में पाया गया कि होम्योपैथी चिंता और हल्के से गंभीर अवसाद के उपचार में उपयोगी है। होम्योपैथी चिकित्सा के वैकल्पिक विषयों में से एक है, जो आम तौर पर रोगी के शरीर की उपचार प्रक्रिया को ट्रिगर करके काम करता है। होम्योपैथी दवाओं और सर्जरी का उपयोग नहीं करता है। यह इस विश्वास पर आधारित है कि हर व्यक्ति के लिए बीमारियों के अलग-अलग लक्षण होते हैं और उसी के अनुसार उसका इलाज किया जाना चाहिए। यह मानता है कि प्राकृतिक अवयवों की खुराक के माध्यम से इन लक्षणों को उत्प्रेरण करके किसी भी बीमारी को ठीक किया जा सकता है। आज, दुनिया भर में होम्योपैथिक उपचार पर बहुत से लोग निर्भर हैं।

Exit mobile version