Site icon Khabribox

14 अप्रैल: मेष संक्रांति आज, मेष राशि में सूर्य प्रवेश के साथ बनेगा अशुभ वैधृति योग, सौर नववर्ष की भी शुरुआत

आज 14 अप्रैल 2026 है। आज मेष संक्रांति है। इसे हिंदू सौर नववर्ष की शुरुआत माना जाता है, जब सूर्य देव अपनी सबसे शक्तिशाली स्थिति यानी ‘उच्च’ की राशि मेष में प्रवेश करते हैं। संक्रांति यानी सूर्य के राशि परिवर्तन वाला दिन। सूर्य का गोचर बहुत मायने रखता है क्योंकि इससे सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव आते हैं। जब सूर्य राशि बदलते हैं, तो उस समय के ग्रहों की स्थिति तय करती है कि आने वाला महीना कैसा रहेगा। सौर पंचांग के मुताबिक, सूर्य की स्थिति के आधार पर नव वर्ष मनाया जाता है, जो आमतौर पर कई क्षेत्रों में मेष संक्रांति की शुरुआत का प्रतीक है। इसके विपरीत, चंद्र पंचांग चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (पहले दिन) को मनाया जाता है।

मेष संक्रांति

साल 2026 में मेष संक्रांति 14 अप्रैल को मनाई जाएगी, और भारत के अलग राज्यों में इसे अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। अभी सूर्य देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य 14 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा और इसी दिन मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

माना गया है अशुभ

आज 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश के साथ वैधृति योगका निर्माण हो रहा है, जिसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है। इस दौरान चंद्रमा की स्थिति भी अनुकूल नहीं रहने से मानसिक तनाव और बाधाओं में वृद्धि हो सकती है। करियर, धन और निजी जीवन में उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। खासतौर पर 3 राशियों (मेष राशि,कर्क राशि,धनु राशि) को इस समय बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

Exit mobile version