Site icon Khabribox

16 अप्रैल: विश्व आवाज दिवस आज, प्रकृति का अनमोल उपहार है आपकी आवाज, जानें इसका महत्व व इतिहास

आज 16 अप्रैल 2026 है। आज विश्व आवाज दिवस मनाया जाता है। आवाज की महत्ता को देखते हुए हर साल 16 अप्रैल को विश्व स्तर पर ‘विश्व आवाज दिवस मनाया जाता है’। जिसका उद्देश्य हमारी आवाज़ के महत्व को पहचानना, स्वर स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और भाषण और गायन के माध्यम से संचार की शक्ति की सराहना करना है।

जानें इसका इतिहास

विश्व आवाज दिवस हर साल 16 अप्रैल को दुनिया भर में मनाया जाता है। विश्व आवाज दिवस की शुरुआत 1999 में ब्राजील में हुई थी। ब्राजील (Brazil) के आवाज स्वास्थ्य पेशेवरों के समूह ने ही लोगों को जागरूक करने के लिए इसकी शुरुआत की थी।‌ जब इसकी शुरुआत साल 1999 में ब्राजील में ‘ब्राज़ीलियन आवाज दिवस’ के रूप में हुई थी। शीघ्र ही यह उत्सव अर्जेंटीना और पुर्तगाल सहित अन्य देशों में भी फैल गया। साल 2002 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ ओटोलरिंगोलॉजी-हेड एंड नेक सर्जरी ने आधिकारिक तौर पर इस उत्सव को मान्यता दी। इसका नाम बदलकर ‘विश्व आवाज दिवस’ कर दिया। यह मानव आवाज़ और उसके स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम बन गया। इसका मुख्य उद्देश्य आवाज़ की समस्याओं को रोकना, कलात्मक आवाज़ों को प्रशिक्षित करना और आवाज की समस्याओं वाले सभी लोगों का पुनर्वास करना था। ब्राजील के आवाज स्वास्थ्य पेशेवरों के समूह ने ही इस दिन की शुरुआत की थी।

जानें इस साल की थीम

इस साल विश्व आवाज दिवस 2025 की थीम ‘अपनी आवाज़ को सशक्त बनाएं’, (Empower Your Voice) है।

Exit mobile version