Site icon Khabribox

22 अप्रैल: रामानुज जयंती आज, थे महान वैष्णव संत, दार्शनिक और समाज सुधारक

आज 22 अप्रैल 2026 है। आज रामानुज जयंती है। रामानुज जयंती 2026 में 22 अप्रैल, बुधवार को मनाई जाएगी। यह महान दार्शनिक और श्री वैष्णव परंपरा के संत, श्री रामानुजाचार्य की जयंती का प्रतीक है। रामानुजाचार्य जयंती महान वैष्णव संत, दार्शनिक और समाज सुधारक श्री रामानुजाचार्य के प्रकटोत्सव के रूप में मनाई जाती है। 

खास है महत्व

यह तमिलनाडु के चिथिरई महीने में आर्द्रा नक्षत्र के दौरान मनाया जाता है। रामानुजाचार्य ‘विशिष्टाद्वैत’ दर्शन के प्रणेता थे, जो भक्ति और भगवान विष्णु के प्रति समर्पण पर जोर देता है। रामानुजाचार्य ने वेदांत के अलावा सातवीं-दसवीं शताब्दी के रहस्यवादी एवं भक्तिमार्गी अलवार सन्तों से भक्ति के दर्शन को तथा दक्षिण के पंचरात्र परम्परा को अपने विचार का आधार बनाया। उनका जन्म 1017 ईस्वी में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुआ था। उन्होंने सामाजिक समानता, भक्ति आंदोलन और सभी के लिए ईश्वर की पूजा के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दिन, भक्त विष्णु मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं, उनके उपदेशों पर चिंतन करते हैं, और उनके द्वारा स्थापित “ॐ नमो नारायणाय” मंत्र का जाप करते हैं।

Exit mobile version