Site icon Khabribox

22 अप्रैल: स्कंद षष्ठी आज, भगवान कार्तिकेय को समर्पित, यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

आज 22 अप्रैल 2026 है। आज स्कंद षष्ठी है। हर महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भोलेनाथ के बड़े बेटे भगवान कार्तिकेय को समर्पित किया गया है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की पूजा और व्रत का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान कार्तिकेय का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को स्कंद षष्ठी के रूप में मनाया जाता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आज 22 अप्रैल 2026 को स्कंद षष्ठी व्रत तिथि प्रारम्भ: 01:19 AM हो रहा है। षष्ठी तिथि समाप्त: 10:49 PM है। जिस दौरान पूजा-अर्चना की जा सकती है। इस दिन भगवान कार्तिकेय और शिव-पार्वती की पूजा का विधान है। 
पर्व: स्कन्द षष्ठी
• मास: वैशाख (शुक्ल पक्ष षष्ठी)
• प्रारम्भ: 01:19 AM (22 अप्रैल)
• समाप्त: 10:49 PM (22 अप्रैल)

ऐसे करें पूजन

सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। सूर्य देव को अर्घ्य दें और मंदिर की सफाई करें। चौकी पर कपड़ा बिछाकर भगवान कार्तिकेय की मूर्ति को विराजमान करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और मंत्रो का जप करें। जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। भगवान को फल और मिठाई का भोग लगाएं। जिसके बाद प्रसाद के साथ लोगों में विशेष चीजों का दान करें।

Exit mobile version