Site icon Khabribox

24 अप्रैल: बगलामुखी जयंती आज, युद्ध में विजय, नकारात्मक शक्तियों को पराजित करती है मां बगलामुखी, देखें पूजा का शुभ मुहूर्त

आज 24 अप्रैल 2026 है। आज बगलामुखी जयंती है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बगलामुखी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मां बगलामुखी की पूजा का विशेष महत्व है। साल 2026 में माँ बगलामुखी की जयंती बहुत ही शुभ संयोग में मनाई जाएगी।

जानें शुभ मुहूर्त

साल 2026 में बगलामुखी जयंती 24 अप्रैल, शुक्रवार को मनाई जाएगी। अष्टमी तिथि 24 अप्रैल 2026 सुबह 07:18 बजे से शुरू होगी। तिथि का समापन 25 अप्रैल 2026 सुबह 05:51 बजे तक होगा। पूजा के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बहुत शुभ रहने वाला है।

युद्ध से पहले पांडवों से मां बगलामुखी की साधना

बगलामुखी जयंती देवी बगलामुखी के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाई जाती है, जो दस महाविद्याओं में से आठवीं महाविद्या हैं। मां बगलामुखी को शक्ति और विजय की देवी माना जाता है। उनका स्वरूप शत्रुओं का नाश करने वाला और नकारात्मक शक्तियों को पराजित करने वाला है। मां बगलामुखी की पूजा मुख्यतः युद्ध में विजय, शत्रुओं को परास्त करने और कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत के लिए की जाती है। मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने भी महाभारत के युद्ध से पहले पांडवों से मां बगलामुखी की साधना करवाई थी।

Exit mobile version