Site icon Khabribox

25 अप्रैल: सीता नवमी आज, ‘अबूझ मुहूर्त’ और रवि योग का बन रहा महासंयोग, यह रहेगा शुभ मुहूर्त

आज 25 अप्रैल 2026 है। आज सीता नवमी है। यह पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल आज‌ 25 अप्रैल 2026 को सीता नवमी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां सीता का जन्म हुआ था। मां सीता के जन्मोत्सव को सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है। इस दिन माता सीता और भगवान राम की पूजा करने से सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य प्राप्त होता है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार नवमी तिथि 24 अप्रैल को 07:24 PM बजे शुरू होकर 25 अप्रैल को 06:30 PM बजे समाप्त होगी। इस दिन रवि योग के साथ-साथ अबूझ मुहूर्त का अद्भुत संयोग बन रहा है, जो इसे मांगलिक कार्यों और साधना के लिए विशेष फलदायी बनाता है।
• पूजा का श्रेष्ठ समय: सुबह 10:58 बजे से दोपहर 01:34 बजे तक (अवधि: 2 घंटे 36 मिनट)
• रवि योग: 25 अप्रैल सुबह 05:54 बजे से अगले दिन सुबह 05:53 बजे तक।

सीता चालीसा का करें पाठ

माता सीता को मां जानकी नाम से भी जाना जाता है। माता सीता भगवान श्री राम की धर्मपत्नी हैं और अपने त्याग और समर्पण के लिए पूजनीय हैं। इस पावन दिन मां सीता को प्रसन्न करने के लिए सीता चालीसा का पाठ करना चाहिए। श्री सीता चालीसा का पाठ  करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। कई सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।‌ इस दिन माता सीता की पूजा करने के साथ उन्हें सोलह श्रृंगार चढ़ाना चाहिए। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

खास है महत्व

इस दिन की मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत रखता है एवं राम-सीता का विधि-विधान से पूजन करता है, उसे 16 महान दानों का फल, पृथ्वी दान का फल तथा समस्त तीर्थों के दर्शन का फल मिल जाता है। इस दिन माता सीता के मंगलमय नाम ‘श्री सीतायै नमः’ और ‘श्रीसीता-रामाय नमः’ का उच्चारण  भी कर  सकते हैं ।

Exit mobile version