आज 26 अप्रैल 2026 है। आज राष्ट्रीय अश्व सहायता दिवस मनाया जाता है। यह हर साल 26 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन दुर्व्यवहार, उपेक्षा या बेघर होने वाले घोड़ों की रक्षा, बचाव और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। इस अवसर पर, लोग और संस्थाएं अश्व कल्याण के लिए दान और स्वयंसेवा जैसी गतिविधियों के माध्यम से घोड़ों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।
खास है उद्देश्य
इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य घोड़ों के प्रति दुर्व्यवहार को कम करना, बचाव कार्यों का समर्थन करना और घोड़ों की भलाई के लिए जागरूकता पैदा करना है। इस खास मौके पर खास गतिविधियां की जाती है। जिसमें आश्रयों को दान देना, स्वयंसेवा करना, घोड़ों को गोद लेना, और अश्व कल्याण के बारे में लोगों को शिक्षित करना है। यह दिन घोड़ों के प्रति जिम्मेदारी और उनके स्वास्थ्य व सुरक्षा की देखभाल सुनिश्चित करने की याद दिलाता है।
26 अप्रैल: राष्ट्रीय अश्व सहायता दिवस आज, घोड़ों की रक्षा, बचाव और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित