आज 27 अप्रैल 2025 है। आज वैशाख अमावस्या है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। वैशाख अमावस्या एक अत्यंत पवित्र तिथि मानी जाती है। इस दिन दान, स्नान और तर्पण का विशेष महत्व होता है। वैशाख महीने की अमावस्या को वैशाख अमावस्या या वैशाखी अमावस्या कहा जाता है।
स्नान-दान करने से पापों से मिलती है मुक्ति
इस वर्ष वैशाख अमावस्या आज 27 अप्रैल 2025, रविवार को है। इस दिन पितृ कार्यों, तर्पण, स्नान व दान-पु्ण्य अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। वैशाख अमावस्या के अवसर पर दीप जलाने के लिए संध्या का समय बेहद शुभ माना जाता है। सूर्यास्त के बाद, जब अंधेरा छाने लगे, तब घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे और आंगन में दीपक जलाना चाहिए। यह समय पितरों को समर्पित होता है।
स्नान दान का शुभ मुहूर्त
📌📌वैशाख अमावस्या पर स्नान-दान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:17 बजे से सुबह 05:00 बजे तक रहेगा।
📌📌अभिजित मुहूर्त सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा।
📌📌सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:44 बजे से पूरे दिन रहेगा।