Site icon Khabribox

30 अप्रैल: नृसिंह जयंती आज, भगवान विष्‍णु के नृसिंह अवतार को समर्पित, यह रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त




आज 30 अप्रैल 2026 को नृसिंह जयंती है। नृसिंह जयंती हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है और इस साल यह तिथि 30 अप्रैल को है।


भगवान विष्‍णु ने लिया था नृसिंह अवतार


पौराणिक मान्‍यताओं में बताया गया है कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्‍णु का नृसिंह अवतार हुआ था। भगवान विष्णु का नृसिंह अवतार बहुत खास है। उन्होंने यह रूप अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए धारण किया था। इस अवतार में भगवान का स्वरूप आधे शेर का और आधे मनुष्य का था। इसलिए इस दिन को नृसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है और विधि विधान से पूजापाठ की जाती है।


यह रहेगा शुभ मुहूर्त


हिंदू पंचांग के अनुसार‌ वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 अप्रैल, सायं 7:51 मिनट पर शुरू होगी। वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 30 अप्रैल, रात्रि 9:12 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि को देखते हुए नृसिंह जयंती का पर्व 30 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को रखा जाएगा। 

पूजा का शुभ मुहूर्त

पूजा का शुभ मुहूर्त: 30 अप्रैल, सायं 4:17 मिनट से लेकर सायं 6:56 मिनट तक रहेगा।


ऐसे करें पूजन


आज सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। साफ सुथरे‌ वस्त्र पहनकर मंदिर जाएं। इसके बाद घर की उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लकड़ी की एक चौकी लाल कपड़ा बिछाकर नरसिंह भगवान की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद फल, फूल, पंचामृत, नारियल, सूखे मेवे, केसर, हल्दी, अक्षत आती लेकर भगवान की पूजा आरंभ करें। इस दिन घी का दीपक आपको पूजा करते समय जलाना चाहिए। इसके बाद नरसिंह भगवान की पूजा मंत्रों का जप और अंत में आरती करें। 

Exit mobile version