Site icon Khabribox

06 अप्रैल: भाजपा स्थापना दिवस 2026: जनसंघ से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी तक का ऐतिहासिक सफर, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज 6 अप्रैल, 2026 को अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर पार्टी राष्ट्रव्यापी स्तर पर कई विशेष कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन करेगी।

विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने इस बार के स्थापना दिवस को बेहद बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की है। उत्सव केवल एक दिन का नहीं, बल्कि 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक एक सप्ताह तक चलेगा। जिसमें 6 अप्रैल को सभी प्रमुख कार्यालयों पर ‘विकास यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन होगा।
📌📌7 से 12 अप्रैल के बीच पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीधे जनता से संवाद करने के लिए गांवों और बस्तियों में जाएंगे।
📌📌कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएं और सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता दिखाएं।

भारतीय जनसंघ (1951)

​भाजपा का वैचारिक पूर्ववर्ती ‘भारतीय जनसंघ’ था। इसकी स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। इसका उद्देश्य ‘एक देश, एक विधान, एक निशान’ और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की स्थापना‌ था। तब जनसंघ का चुनाव चिह्न ‘दीपक’ था। वहीं 1975 में इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में पूरा विपक्ष एकजुट हो गया। जनसंघ ने अपनी पहचान छोड़कर ‘जनता पार्टी’ में विलय कर लिया। 1977 के चुनावों में जनता पार्टी की भारी जीत हुई और पहली बार केंद्र में गैर-कांग्रेसी सरकार बनी।
अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी इस सरकार में महत्वपूर्ण मंत्री बने। ​6 अप्रैल 1980 को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जन्म हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। चुनाव चिह्न के रूप में ‘कमल’ को चुना गया।

सत्ता का सफर

• ​13 दिन और 13 महीने (1996-1998): वाजपेयी जी के नेतृत्व में अल्पकालिक सरकारें।
• ​NDA का शासन (1999-2004): भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अपना कार्यकाल पूरा किया।
• ​पूर्ण बहुमत युग (2014-वर्तमान):नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2014, 2019 और फिर 2024 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई।

Exit mobile version