Site icon Khabribox

भारत पंहुचे महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी, हजारों फैंस ने किया जोरदार स्वागत, ‘Messi.Messi’ के नारों से गूंजा कोलकाता शहर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी आज भारत पंहुचे है। सुपरस्टार लियोनेल मेसी के भारत पहुंचते ही कोलकाता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

फैंस में गजब का उत्साह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक GOAT इंडिया टूर 2025 के तहत मेसी शुक्रवार देर रात कोलकाता पहुंचे। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके फैंस ठंड की परवाह किए बिना उनके इंतजार में खड़े रहें। मेसी की फ्लाइट शनिवार तड़के करीब 2:26 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी। जैसे ही उनके आने की खबर फैली। तो पूरा शहर मानो ‘मेसी मेनिया’ में डूब गया। तब एयरपोर्ट के इंटरनेशनल अराइवल्स के गेट नंबर-4 पर फैंस का विशाल हुजूम जमा हो गया। हर तरफ मेसी के नाम के नारे, अर्जेंटीना के झंडे, मोबाइल फोन की चमक और ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनाई दी। कड़ी सुरक्षा के बीच लियोनेल मेसी को VIP गेट से बाहर निकाला गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक लियोनेल मेसी के साथ उनके लंबे समय के साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज़, अर्जेंटीना टीम के स्टार मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी भारत पहुंचे हैं।

विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत

रिपोर्ट्स के मुताबिक मेसी का यह दौरा तीन दिन में चार शहरों का होगा। अगले 72 घंटों में वह कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली का दौरा करेंगे। यह साल 2011 के बाद मेसी का भारत का पहला दौरा होगा, जिसे लेकर भारतीय फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वह अपनी चार शहरों की यात्रा की शुरुआत आज 13 दिसंबर को कोलकाता से करेंगे, जिसके बाद वह अहमदाबाद, मुंबई और नयी दिल्ली जाएंगे। इस यात्रा का समापन 15 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ होगा। वह इस दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों की शिरकत करेंगे। इनमें कॉन्सर्ट, मुलाकात का सत्र, ‘फूड फेस्टिवल’, फुटबॉल मास्टरक्लास और यहां तक कि मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में एक पैडल प्रदर्शनी भी शामिल है।

Exit mobile version