Site icon Khabribox

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के विनर रहे अर्जुन बिजलानी

टीवी जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 का फिनाले हो चुका है। इस शो को दर्शकों का भी काफी प्यार मिला।

अर्जुन बिजलानी रहे विजेता-

कलर्स टीवी के एडवेंचर्स रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 को अपना विनर मिल चुका है। ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट को पीछा छोड़कर अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

यह रहे टॉप 5 में शामिल-

खतरों के खिलाड़ी 11 में टॉप 5 में दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी ने अपनी जगह बनाई थी। अपने प्रतिस्पर्धी दिव्यांका त्रिपाठी और विशाल आदित्य सिंह को हराते हुए एक्टर अर्जुन बिजलानी ने खतरों के खिलाड़ी 11 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। वही दिव्यांका त्रिपाठी रनर अप रही।

Exit mobile version