अल्मोड़ा: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा ने वर्ष 2027 के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया है।
परिणाम जारी
इसमें सफल अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक भर्ती कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) का आयोजन 25 जुलाई से 7 अगस्त 2027 तक रानीखेत के सोमनाथ मैदान में किया जाएगा।
• प्रथम दो दिन: केंद्रीय श्रेणी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार व हवलदार सर्वे ऑटो कार्टोग्राफर) एवं जोनल श्रेणी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यर्थियों के लिए।
• शेष दिन: अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के अग्निवीर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए।