Site icon Khabribox

सेना भर्ती 2027: भारतीय सेना भर्ती: युवा हो जाएं तैयार, इतने जुलाई से शुरू होगा अगला चरण

अल्मोड़ा: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। सेना भर्ती कार्यालय, अल्मोड़ा ने वर्ष 2027 के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) का परिणाम घोषित कर दिया है।

परिणाम जारी

इसमें सफल अभ्यर्थी अपना परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक भर्ती कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PFT) का आयोजन 25 जुलाई से 7 अगस्त 2027 तक रानीखेत के सोमनाथ मैदान में किया जाएगा।
• ​प्रथम दो दिन: केंद्रीय श्रेणी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार व हवलदार सर्वे ऑटो कार्टोग्राफर) एवं जोनल श्रेणी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यर्थियों के लिए।
• ​शेष दिन: अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के अग्निवीर श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए।

शारीरिक दक्षता परीक्षा

25 और 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के केंद्रीय श्रेणी (रिलीजियस टीचर, जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटो) तथा जोनल श्रेणी (सिपाही फार्मा और नर्सिंग असिस्टेंट) के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन। 27 जुलाई से उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिलों के ‘अग्निवीर’ श्रेणी के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू होगी।

Exit mobile version