Site icon Khabribox

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगें।

अरविंद केजरीवाल का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बीते कल रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आगे कहा कि आम आदमी पार्टी से कोई मुख्यमंत्री बनेगा। कहा मैं और मनीष सिसोदिया जनता की अदालत में जा रहे हैं। अगर हम ईमानदार हैं तो वोट देना वरना मत देना। कहा आप जब जीता दोगे तभी मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा। विधायक दल की बैठक में अगले सीएम पर फैसला होगा।

Exit mobile version