April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

आज अरविंद केजरीवाल का हल्द्वानी दौरा, यह रहेगा पदयात्रा का कार्यक्रम

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का उत्तराखण्ड में हल्द्वानी का दौरा है। जिसमें कहा जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

कर सकते हैं धमाकेदार ऐलान-

अरविंद केजरीवाल आज हल्द्वानी दौरे में फ्री बिजली के बाद कोई और बड़ा धमाकेदार ऐलान कर सकते हैं। आज अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी के लोगों के साथ पदयात्रा करेंगे और कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल रविवार पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन तीन बजे तक हल्द्वानी में वक्त गुजारेंगे। जिसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियां भी कर ली गई है।