Site icon Khabribox

आर्यन खान ड्रग्स मामले में मुख्य गवाह बने प्रभाकर सेल की मौत

साल 2021 में आर्यन खान ड्रग मामला काफी सुर्खियों में रहा। इसमें शाहरुख़ खान के बेटे को जेल हुई। जिसमें बाद में उन्हें बेल मिल गई। इसमें कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के मुख्य गवाह प्रभाकर सेल की कल मौत होने की खबर सामने आई है।

प्रभाकर सेल की मौत-

जानकारी के अनुसार उनके वकील तुषार खंडारे के हवाले से यह जानकारी दी गयी है। उन्होंने कहा शुक्रवार को चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

Exit mobile version