Site icon Khabribox

Asha Negi Birthday: उत्तराखंड‌ में हुआ जन्म, पवित्र रिश्ता ने आशा नेगी को घर घर पहचान के साथ दिलाई शोहरत

मशहूर टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली आशा नेगी का आज जन्मदिन है।

देहरादून में हुआ जन्म

आशा नेगी का जन्म 23 अगस्त 1989 को उत्तराखंड के देहरादून में हुआ। उन्होंने देहरादुन में अपनी शिक्षा पूरी कर की, फिर ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। वर्ष 2009 के दौरान, उन्होंने मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता में भाग लिया और खिताब भी जीता।

कई वेब सीरीज में किया काम

आशा नेगी ने 2010 में टेलीविजन शो ‘सपनों से भरे नैना’ के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2011 में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी नजर आई थीं, लेकिन ‘पवित्र रिश्ता’ में पूर्वी देशमुख का किरदार निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गई। आशा नेगी ‘बारिश’, ‘अभय’, ‘नच बलिए’, ‘एक मुट्ठी आसमान’, ‘लव का पंगा’, ‘ख्वाबों के परिंदे’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में भी नजर आ चुकी हैं।

Exit mobile version