Site icon Khabribox

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2025: आज से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, करें ये खास उपाय माँ की रहेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मुहूर्त

आज 26 जून 2025 है। आज से आषाढ़ नवरात्र की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि को सनातन धर्म का सबसे पवित्र और ऊर्जादायक पर्व माना जाता है। सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष में चार नवरात्रि आती हैं जो माघ, चैत्र, आषाढ़, अश्विन (शारदीय नवरात्रि) मास में होती हैं। जिसमें से दो गुप्त और दो सार्वजनिक होती हैं। आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 26 जून से शुरू हो रही है। जिसका समापन 4 जुलाई को होगा।

मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष साधना 

गुप्त नवरात्रि में देवी के दस शक्तिस्वरूपों – काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला – की विशेष साधना की जाती है।

आषाढ़ नवरात्रि को इसलिए कहा जाता है गुप्त नवरात्रि

आषाढ़ नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि इसलिए कहा जाता है क्योंकि इन नौ दिनों में तंत्र साधना करने वाले लोग माँ भगवती के दस महाविद्याओं की पूजा को सिद्ध करने के लिए उपासना करते हैं। इस दौरान प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। गुप्त नवरात्रि में साधक महाविद्याओं के लिए खास साधना करते हैं। कहा जाता है कि गुप्त नवरात्रि में पूजा और मनोकामना जितनी ज्यादा गोपनीय होंगी, फल उतना ही सुखदायी होगा। मान्यता है कि भक्त आषाढ़ नवरात्रि में गुप्त रूप से आदि शक्ति देवी दुर्गा की उपासना करते हैं उनके जीवन में कभी कोई संकट नहीं आता है ।

इस तरह करें गुप्त नवरात्रि की पूजा

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-पाठ के साथ कलश स्थापना करने का भी महत्व है। कलश स्थापना के साथ सुबह और संध्या पूजा के समय दुर्गा चालीसा अथवा दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें। पूजा के दौरान माता को लोंग व बताशे का भोग चढ़ाना चाहिए। इसके साथ कलश स्थापना करते समय मां को लाल पुष्प और चुनरी भी अर्पित करें। इससे माता जल्दी प्रसन्न हो जाती है। और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखती है।

यह रहेगा शुभ मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि आरंभ: 25 जून शाम 4:00 बजे से होगी।
समाप्ति: 26 जून दोपहर 1:24 बजे तक‌ रहेगा।
उदया तिथि अनुसार नवरात्रि आरंभ: 26 जून को है।
कलश स्थापना (मिथुन लग्न): सुबह 4:33 से 6:40 तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 10:58 से 11:53 तक रहेगा।
ध्रुव योग: 26 जून से 27 जून सुबह 5:37 तक रहेगा।
सर्वार्थ सिद्धि योग: 26 जून सुबह 8:46 से रातभर रहेगा।

Exit mobile version