Site icon Khabribox

Asia Cup 2025: भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक, ओमान को हराकर इतने रनों से जीता मुकाबला

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एशिया कप 2025 का आगाज हो गया है। जिसमें बीते कल एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम और ओमा
के बीच मैच खेला गया।

मुकाबले का नतीजा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुकाबला शेख जाएद स्टेडियम,अबु धाबी में खेला गया। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 में अपना दबदबा जारी रखा है। एशिया कप 2025 का आखिरी लीग मैच यानी 12वां मुकाबला भारत और ओमान के बीच शेख जाएद स्टेडियम,अबु धाबी में खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। ओमान को जीत के लिए 189 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन ही बना पाई और भारत को 21 रन से जीत मिली। इस जीत के साथ ही भारत ने जीत की हैट्रिक भी लगाई। भारतीय टीम सुपर 4 में पहले ही पहुंच चुकी है। भारत-ओमान टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से शुरू हुआ। जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने ओमान को हराया।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा।

Exit mobile version