Site icon Khabribox

Asia Cup 2025, आज भारत और यूएई के बीच होगा टी20 मैच का मुकाबला, शाम इतने बजे से शुरू होगा मैच, यहां देखें शेड्यूल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। एशिया कप 2025 का आगाज हो गया है। जिसमें आज 10 सितंबर को एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम आज अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगी।

आज होगा मुकाबला

इसके साथ ही ये टूर्नामेंट का दूसरा मैच होगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में अफगानिस्तान और हांगकांग की ग्रुप-बी मैच में टक्कर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें भारत का पहला मैच मेजबान यूएई के खिलाफ होगा। ये ग्रुप-ए का मुकाबला है। भारतीय टी20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होंगी जो चोट से ठीक होकर लंबे समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। भारत-यूएई टी20 मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 8:00 बजे से शुरू होगा और टॉस 7:30 बजे किया जाएगा।

भारत की टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा।

यूएई की टीम

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान और ध्रुव पराशर।

Exit mobile version