Site icon Khabribox

एशिया कप 2026: बांग्लादेश पर भारी पड़ी टीम इंडिया, 40 रन से हराकर फाइनल में मारी धमाकेदार एंट्री, लगातार 10वीं बार खिताबी मुकाबले में प्रवेश

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और बांग्लादेश को 40 रनों से हरा दिया।

भारत की शानदार जीत

इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। साथ ही यह लगातार 10वां मौका है जब भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। जिसमें गए बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया।
​भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए महज 40 गेंदों में 64 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी संयमित बल्लेबाजी का परिचय देते हुए नाबाद 24 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की तरफ से सुल्ताना खातून सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए।
​150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम भारतीय गेंदबाजी के आगे टिक न सकी और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 109 रन ही बना सकी। भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा

फाइनल में प्रवेश

भारतीय टीम का सफर इस एशिया कप में अब तक शानदार रहा है। ग्रुप ए में भारत ने थाईलैंड, हांगकांग और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देकर 6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में कदम रखा था। जिसके बाद सेमीफाइनल में बांग्लादेश को भी हरा दिया। इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

Exit mobile version