Site icon Khabribox

एशिया पावर इंडेक्स 2026: रूस और जापान को पछाड़ भारत बना तीसरा सबसे शक्तिशाली देश, क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे स्थान पर

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌ वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और कूटनीतिक धमक का लोहा एक बार फिर पूरी दुनिया ने माना है।

भारत का रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ द्वारा जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2026’ में भारत ने एशिया के तीसरे सबसे शक्तिशाली देश के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। भारत रूस और जापान जैसी बड़ी शक्तियों को पीछे छोड़ते हुए तीसरे पायदान पर पंहुच गया है। साल 2026 की इस ताजा रैंकिंग में 27 देशों और क्षेत्रों की ताकत का 8 विभिन्न पैमानों पर आकलन किया गया है। इसमें भारत का कुल ‘पावर स्कोर’ पिछले साल (2025) के 40 के मुकाबले 0.5 अंक बढ़कर 40.5 पर पहुंच गया है।

की सराहना

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व की भी जमकर सराहना की गई है। पीएम मोदी ने रैंकिंग में तीन स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता का स्थान हासिल किया है। इस सूची में अब केवल चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ही उनसे आगे हैं।

क्षेत्र (पैमाना)भारत का स्कोर
कूटनीतिक प्रभाव (Diplomatic Influence)70.3
फ्यूचर रिसोर्सेज (Future Resources)56.2
सांस्कृतिक प्रभाव (Cultural Influence)43.8
रक्षा नेटवर्क (Defense Networks)18.6

​​शीर्ष 5 देशों की रैंकिंग

​रूस: 32.2 अंक

​अमेरिका: 78.9 अंक

​चीन: 73.6 अंक

​भारत: 40.5 अंक

​जापान: 38.6 अंक

Exit mobile version