Site icon Khabribox

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने बनाया एतिहासिक रिकॉर्ड, 107 मेडल के साथ खत्म किया अभियान

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। चीन के हांगझोउ में 19वां एशियन गेम्स चल रहा है।

भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार भारत ने 100 पदकों से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है। भारत ने 28 गोल्ड के अलावा 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज मेडल जीते। इसके साथ ही भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। इसके अलावा चीन मेडल टैली में टॉप पर यानी पहले स्थान पर रहा। इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमशः जापान और साउथ कोरिया रहा।

Exit mobile version