Site icon Khabribox

Asian Games 2023: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल‌

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। चीन के हांगझोउ में 19वां एशियन गेम्स चल रहा है।

भारत का चल रहा शानदार प्रदर्शन

जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की पुरुष क्रिकेट टीम ने हांगझोउ एश‍ियन गेम्स में इत‍िहास रच दिया है। टीम इंडिया ने एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। भारत और अफगान‍िस्तान का क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच बार‍िश की वजह से रद्द हो गया। रैंकिंग ज़्यादा होने के चलते भारत को विजयी घोषित किया गया। भारतीय दल ने एक और गोल्ड अपने खाते में जोड़ लिया है। बल्लेबाज़ी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर तक 5 विकेट पर 112 रन स्कोर कर लिए थे। इसके बाद बारिश से मैच रद्द हुआ।

Exit mobile version