Site icon Khabribox

Asian Games 2023: भारत ने शूटिंग में जीता एक और गोल्ड मेडल, अर्जुन, सरबजोत और शिवा की तिकड़ी ने किया कमाल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। हाॅकी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। चीन के हांगझोउ में 19वां एशियन गेम्स चल रहा है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

जिसमें बुधवार (27 सितंबर) को चौथा दिन रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियाई गेम्स के चौथे दिन की शुरुआत भारत ने सिल्वर मेडल के साथ की थी। इसके बाद दिन खत्म होने तक कुल 8 मेडल जीत लिए। इस तरह 4 दिन में भारत ने एशियन गेम्स में कुल 23 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इसमें 5 गोल्ड, 7 स‍िल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं। वहीं एशियन गेम्स में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। भारत ने अपने मेडल की संख्या में इजाफा किया है। अच्छी बात यह है कि इस बार भारत की झोली में गोल्ड मेडल आया है। पांचवें दिन 10 मीटर मेन्स टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके साथ ही भारत की झोली में छह गोल्ड मेडल, 8 रजत पदक और 10 कांस्य पदक में आ चुके हैं। वहीं भारत ने अभी तक एशियन गेम्स 2023 में कुल 6 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं। जिसके बाद भारत की झोली में 24 मेडल आ गये है।

भारत की झोली में आए कई मेडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन गेम्स के पांचवें दिन पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने गोल्ड मेडल जीत लिया है और इस तरह से भारत के अब कुल 6 गोल्ड मेडल हो गए हैं। पुरुषों की शूटिंग टीम ने चीनी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम में सरबजोत सिंह, शिवा नरवाल और अर्जुन सिंह चीमा शामिल थे। इन खिलाड़ियों ने फाइनल राउंड में कमाल का खेल दिखाया और सोने तमगे पर निशाना साध दिया। भारतीय शूटिंग टीम ने 1734-50X का स्कोर किया। दूसरे नंबर पर चीन की टीम रही और उसने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीन ने 1733-62x का स्कोर किया। ब्रॉन्ज मेडल वियतनाम के खाते में गया। वियतनाम की टीम ने 1730-59x का स्कोर किया।

Exit mobile version