Site icon Khabribox

Asian Games 2023: नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, जीता लगातार दूसरा एशियन गोल्ड मेडल, बना डाला नया रिकॉर्ड

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए‌ है। स्पोर्ट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। चीन के हांगझोउ में 19वां एशियन गेम्स चल रहा है।

भारत का चल रहा शानदार प्रदर्शन

जिसमें भारत का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने एशियाई खेलों में सबसे ज़्यादा मेडल का अपना रिकॉर्ड तोड़ डाला है। वहीं आज एशियन गेम्स में भारत के नीरज चोपड़ा ने लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। वहीं भारत के ही एक और खिलाड़ी ने इस इवेंट का सिल्वर अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2023 के जैवलिन थ्रो फाइनल मुकाबले में भारत को दो मेडल मिले। इस इवेंट में जहां भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं भारत के ही किशोर कुमार जेना सिल्वर जीतने में कामयाब रहे। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास के साथ सीजन का सर्वश्रेष्ठ 88.88 मीटर थ्रो करते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी ने जकार्ता 2018 में स्वर्ण पदक जीता था और महाद्वीपीय प्रतियोगिता में यह भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी का दूसरा स्वर्ण पदक था।

भारत की झोली में आए कई मेडल

रिपोर्ट्स के मुताबिक एशियन गेम्स में भारत ने 80 मेडल जीतकर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Exit mobile version