Site icon Khabribox

एशियन गेम्स 2026: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को 114 रनों से हराया, अब श्रीलंका से होगी खिताबी भिड़ंत

​क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

साथ ही देश के लिए पदक पक्का कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने 72 रनों की मजबूत शुरुआत दिलाई। मंधाना 37 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि तीसरे नंबर पर आईं गुनालान कामिलिनी महज 3 रन ही बना सकीं। इसके बाद शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (40 रन) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की तेज तर्रार साझेदारी की। शेफाली वर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ा। 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी।

फाइनल में बनाई जगह

अब खिताबी मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।

Exit mobile version