Site icon Khabribox

एशियन गेम्स 2026: श्रीलंका को हराकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह, अब गोल्ड मेडल के लिए पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

भारत का शानदार प्रदर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरुवार (1 अक्टूबर) को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों के विशाल अंतर से हराया। अब गोल्ड मेडल मैच में फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष क्रम को काफी परेशान किया। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा जैसे स्टार बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।हालांकि, इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली और 46 गेंदों में नाबाद 80 रनों की तूफानी पारी खेली। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने भी 38 रनों का अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।


​गेंदबाजों ने बरपाया कहर

​170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की अनुभवहीन टीम भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के सामने ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा की घातक गेंदबाजी दिखी। जिस पर पूरी श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में महज 45 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए बुमराह, अक्षर और अभिषेक ने 2-2 विकेट चटकाए।


​शनिवार को ‘महामुकाबला’

​टूर्नामेंट के फॉर्मेट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत केवल मेडल मैच में ही संभव थी। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। अब एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड मेडल मुकाबला शनिवार, 3 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
​

Exit mobile version