Site icon Khabribox

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास, बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता 7वां गोल्ड मेडल

​
देश से की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। 2026 एशियन गेम्स जारी है। भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। जिसमें तीरंदाजी के कंपाउंड महिला टीम इवेंट में भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में 7वां गोल्ड मेडल डाल दिया है।

जीता गोल्ड मेडल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिताबी मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने चीन को 238-234 के बड़े अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारत की स्टार तीरंदाज चिकिता, प्रीतिका और ज्योति की तिकड़ी ने फाइनल मुकाबले में कुल 238 का स्कोर खड़ा किया। इसके साथ ही भारतीय तिकड़ी ने कंपाउंड तीरंदाजी टीम इवेंट में नया विश्व रिकॉर्ड  कायम कर दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण कोरियाई टीम के नाम दर्ज था।
​भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत और विश्व रिकॉर्ड पर देश भर में खुशी का माहौल है।

Exit mobile version