Site icon Khabribox

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, इस दिन एक साथ आएंगे नतीजे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। महाराष्ट्र और झारखण्ड में उपचुनाव की तारीख घोषित हो गयी है।

यह है तारीखें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। जिसमें महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे। जिसके बाद 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। इसके अलावा झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। जिसमें पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान होगा। दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।

Exit mobile version