Site icon Khabribox

विधानसभा चुनाव: 16 दिसंबर को उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी, जनसभा को करेंगे संबोधित

देहरादून: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आने वाली 16 दिसंबर को राहुल गांधी की रैली का आयोजन देहरादून में किया जाएगा। इस दौरान वह सैनिक सम्मान समारोह रैली व जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जनसभा के लिए स्थान अभी निर्धारित नहीं किया गया है। जल्द ही पूरी रणनीति तैयार कर ली जाएगी।

बीजेपी नेता पहले ही कर चुके दौरा

आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार को आरम्भ कर दिया था। इसकी कमान प्रदेश में पूर्व सीएम एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने स्वयं संभाली हुई है। वे निरंतर प्रदेश में दौरे कर रहे हैं। साथ ही बीजेपी के सभी बड़े नेता पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। ऐसे में अब चुनावी दौरे पर राहुल गांधी देहरादून आएंगे। जल्द ही दौरे की पूरी रणनीति तैयार कर ली जाएगी।

Exit mobile version