Site icon Khabribox

मिस्र में निशानेबाजी विश्‍व चैम्पियनशिप में भारत ने एक स्वर्ण समेत चार पदक जीते

मिस्र में निशानेबाजी विश्‍व चैम्पियनशिप में नौवें दिन भारत ने एक स्‍वर्ण सहित चार पदक जीते। सागर दांगी ने पुरुषों की दस मीटर एयर पिस्‍टल जूनियर स्‍पर्धा के टीम वर्ग में वरुण तोमर और सम्राट राणा के साथ मिलकर स्‍वर्ण पदक जीता। व्‍यक्तिगत वर्ग में सागर ने रजत और वरुण तोमर ने कांस्‍य पदक हासिल किया।

भारत दूसरे स्‍थान पर

नैन्‍सी और  कार्तिक सबरीराज रविशंकर की जोड़ी ने दस मीटर एयर राइफल जूनियर मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीता।पदक तालिका में 11 स्‍वर्ण, सात रजत और 12 कांस्‍य पदक सहित कुल तीस पदकों के साथ भारत दूसरे स्‍थान पर है।

Exit mobile version