Site icon Khabribox

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रमंडल खेलों में किया शानदार प्रदर्शन, जीते यह पदक

उत्तराखंड: देहरादून की उन्नति शर्मा ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों की जूडो प्रतियोगिता (63 किलो भार वर्ग) में कांस्य पदक जीता है।

दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर उनके निवास स्थान पर जश्न का माहौल है और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरी ओर, खटीमा निवासी कपिल पोखरिया ने बॉक्सिंग (90 किलो भार वर्ग) की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। उन्नति शर्मा और कपिल पोखरिया रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री से मुलाकात करने के बाद उत्तराखंड वापस लौटेंगे। इसके अलावा, नगर पंचायत ढंडेरा (आदर्श शिवाजी नगर) के निवासी और भारतीय सेना की 51 इंजीनियर यूनिट (पुणे) में सेवारत लांस नायक शुभम जुयाल ने शॉट पुट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उनकी इस सफलता पर नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।

Exit mobile version