Site icon Khabribox

ध्यान दें: अल्मोड़ा पुलिस ट्रैफिक अपडेट: NH-109 मार्ग बंद, LR साह रोड खुला, यात्रा से पहले जरूर देखें नए रूट

अल्मोड़ा: यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में यातायात संबंधी जानकारी सामने आई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-109 (अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग) क्वारब पुल के समीप मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 वर्तमान में पूर्णतः बंद है। यात्रियों की सुविधा एवं यातायात संचालन हेतु निम्न वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए है।
छोटे एवं हल्के वाहनों (दोपहिया/चौपहिया वाहन व रोडबेज/केमू बस) हेतु वैकल्पिक मार्ग : चौसली मार्ग से यातायात सुचारू किया गया है।
भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक मार्ग : अल्मोड़ा – विश्वनाथ – शहरफाटक मोटर मार्ग अथवा खैरना – रानीखेत मोटर मार्ग
एल.आर. साह रोड यातायात हेतु पुनः सुचारू
दिनांक 17 मई 2026 से एल.आर. साह रोड पर दीवार निर्माण कार्य के चलते मार्ग बंद रखा गया था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज दिनांक 30 मई 2026 से एल.आर. साह रोड को यातायात हेतु पुनः खोल दिया गया है।
उक्त मार्ग पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्ववत लागू रहेगी।

की यह अपील

अल्मोड़ा पुलिस समस्त वाहन चालकों एवं आमजन से अपील करती है कि यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते समय सावधानी बरतें तथा सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Exit mobile version