Site icon Khabribox

16 अगस्त : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 16 अगस्त 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 सुभद्रा कुमारी चौहान – प्रसिद्ध हिंदी कवयित्री और लेखिका का जन्म 1904 में आज ही के दिन हुआ था। उनकी प्रसिद्ध कविता ‘झांसी की रानी’ बहुत लोकप्रिय है।

📗📗रामकृष्ण परमहंस – महान संत और विचारक का निधन 16 अगस्त 1886 को हुआ था। वे स्वामी विवेकानंद के गुरु थे।

📗📗प्रत्यक्ष कार्रवाई दिवस– मुस्लिम लीग ने 16 अगस्त 1946 को अलग मुस्लिम राष्ट्र की मांग के लिए यह दिवस मनाया था, जिसके बाद कलकत्ता (कोलकाता) में भयंकर सांप्रदायिक दंगे भड़के थे।

📗📗साइप्रस की स्वतंत्रता – साइप्रस देश को 16 अगस्त 1960 को ब्रिटेन के शासन से आजादी मिली थी।

📗📗अटल बिहारी वाजपेयी – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और प्रखर वक्ता का निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ था।

Exit mobile version