Site icon Khabribox

17 अगस्त : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 17 अगस्त 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 17 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 इंडोनेशिया की स्वतंत्रता (1945): इंडोनेशिया ने जापान के आत्मसमर्पण से ठीक पहले नीदरलैंड (डच) से अपनी आजादी की घोषणा की थी।

📗📗ब्रिटिश सेना की वापसी (1947): भारत को स्वतंत्रता मिलने के ठीक बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकड़ी ने अपने देश के लिए वापसी की थी।

📗📗रेडक्लिफ लाइन की घोषणा (1947): भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा तय करने वाली ‘रेडक्लिफ रेखा’ की घोषणा भी 17 अगस्त 1947 को ही की गई थी।

📗📗जर्मनी में पहली सीडी (1982): जर्मनी में पहली बार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) लोगों के उपयोग के लिए बाजार में उपलब्ध कराई गई थी।

📗📗विमान दुर्घटना (1988): पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया-उल-हक और अमेरिकी राजदूत की एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

Exit mobile version