April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

20 अगस्त: युवाओं के लोकप्रिय नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज है 77वीं जयंती

आज 20 अगस्त है। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता राजीव गांधी की 77वीं जयंती है। उनकी जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राजीव गांधी का जन्म-

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। 1944 को जन्में राजीव गांधी का पूरा नाम राजीव रत्न गांधी था। । वे सिर्फ तीन वर्ष के थे जब भारत स्वतंत्र हुआ और उनके दादा स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने। उनके माता-पिता लखनऊ से नई दिल्ली आकर बस गए। उनके पिता फिरोज गांधी सांसद बने एवं जिन्होंने एक निडर तथा मेहनती सांसद के रूप में ख्याति अर्जित की। स्कूल से निकलने के बाद राजीव गाँधी कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज गए लेकिन जल्द ही वे वहां से हटकर लन्दन के इम्पीरियल कॉलेज चले गए। उन्होंने वहां से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। कैम्ब्रिज में उनकी मुलाक़ात इतालवी सोनिया मैनो से हुई थी, जो उस वक़्त वहां अंग्रेज़ी की पढ़ाई कर रही थीं। उन्होंने 1968 में नई दिल्ली में शादी कर ली। वे अपने दोनों बच्चों राहुल और प्रियंका के साथ नई दिल्ली में इंदिरा गांधी के निवास पर रहे। 

देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे राजीव गांधी-

राजीव गांधी 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपनी मां को सहयोग देने के लिए राजनीति में प्रवेश किया। वहीं 1984 में मां की हत्या ने उन्हें पूर्ण रूप से कांग्रेस के प्रति समर्पित नेता बना दिया। प्रधानमंत्री के तौर पर देश की सेवा करने वाले राजीव गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के आखिरी सदस्य थे जो राजनीति में इतने शीर्ष तक पहुंचे। 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और दुनिया के उन युवा राजनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने सरकार की अगुवाई की है।

राजीव गांधी की हुई थी हत्या-

 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी यहां पर एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। 21 मई, 1991 को सुबह 10 बजे के करीब एक महिला राजीव गांधी से मिलने के लिए स्टेज तक गई और उनके पांव छूने के लिए जैसे ही झुकी उसके शरीर में लगा आरडीएक्स फट गया। इस हमले में राजीव गांधी की मौत हो गई।