Site icon Khabribox

30 अगस्त: आज है ललिता सप्तमी, श्री कृष्ण व राधा रानी से खास है संबंध, जानें शुभ मुहूर्त

आज 30 अगस्त 2025 है। आज ललिता सप्तमी है। ललिता सप्तमी एक महत्वपूर्ण हिन्दू पर्व है, जो ललिता सखी के सम्मान में मनाया जाता है। ललिता देवी, श्री कृष्ण और राधा रानी की खास सखी थीं। ललिता सप्तमी, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। इस बार ललिता सप्तमी  30 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। इस दिन भक्तजन देवी ललिता की विशेष पूजा करते है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, सप्तमी तिथि 29 अगस्त 2025, शुक्रवार को रात 08 बजकर 21 मिनट पर आरंभ होगी और इसका समापन 30 अगस्त 2025, शनिवार को रात 10 बजकर 46 मिनट पर होगा। लेकिन साल 2025 में ललित सप्तमी का त्योहार 30 अगस्त, दिन शनिवार को मनाया जाएगा।

खास है मान्यता

मान्‍यता है कि ललिता सप्‍तमी के दिन ललिता देवी की पूजा करने से भगवान कृष्‍ण और राधा रानी प्रसन्‍न होती हैं। देवी ललिता को राधा जी के प्रति सबसे समर्पित सखी माना गया है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी के भक्त ललिता देवी के साथ-साथ श्री कृष्ण भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं।

Exit mobile version