Site icon Khabribox

06 अगस्त: हिरोशिमा दिवस आज, जानें इसका इतिहास, परमाणु बमबारी और मानवता का काला अध्याय

आज 06 अगस्त 2026 है। आज हिरोशिमा दिवस है। यह दिवस हर साल 6 अगस्त को मनाया जाता है।

जानें इसके बारे में

हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बमबारी 6 अगस्त 1945 की सुबह अमेरिकी वायु सेना ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम
“लिटिल बॉय” गिराया था। तीन दिनों बाद अमरीका ने नागासाकी
शहर पर “फ़ैट मैन” परमाणु बम गिराया। हिरोशिमा पर गिराए गए परमाणु बम को अमेरीका पूर्व राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट
के सन्दर्भ में “लिटिल ब्वाय” और नागासाकी के बम को विन्सटन चर्चिल के सन्दर्भ में “फ़ैट मैन” कहा गया। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, 6 अगस्त 1945 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर परमाणु बम गिराया, जिसके परिणामस्वरूप 20,000 से अधिक सैनिक और लगभग 70,000 से 126,000 नागरिक मारे गए। तीन दिन बाद, इसी तरह का एक बम जापान के एक अन्य शहर नागासाकी पर गिराया गया, जिससे 80,000 और लोगों की मौत हो गई। यह विश्व में परमाणु हथियारों के उपयोग का पहला और एकमात्र उदाहरण था।

Exit mobile version