Site icon Khabribox

07 अगस्त : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

07 अगस्त : आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 07 अगस्त 2026 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 07 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

📗📗 1905: कलकत्ता के टाउन हॉल में ऐतिहासिक बैठक के साथ स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत हुई और ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया गया।

📗📗1944: पहले बड़े आकार के इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर जैसी मशीन का निर्माण किया गया, जो 51 फीट लंबी और पांच टन वजनी थी।

📗📗1985: भारत के गीत सेठी ने विश्व एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

📗📗1990: वी.पी. सिंह सरकार ने मंडल आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की, जिसके तहत ओबीसी आरक्षण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

📗📗2021: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। इसी उपलक्ष्य में भारत में हर साल 7 अगस्त को ‘राष्ट्रीय भाला फेंक दिवस’ मनाया जाता है।

Exit mobile version