Site icon Khabribox

09 अगस्त: सावन‌ माह में आज है कामिका एकादशी, भगवान विष्णु व शिवजी की पूजा का बन रहा खास संयोग, यहां जानें शुभ मुहूर्त व महत्व

आज 09 अगस्त 2026 है। आज कामिका एकादशी है। श्रावण में कामिका एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस साल सावन के महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जाना जाएगा। हिंदू धर्म में श्रावण एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कामिका एकादशी 09 अगस्त को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह में 2 एकादशी आती है और पूरे साल में 24 एकादशी आती है। सभी एकादशी का अपना अलग अलग शास्त्रीय महत्व माना जाता है । धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो भी व्यक्ति प्रत्येक एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा के साथ करता है, उसे संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है। वर्तमान में भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का प्रत्येक दिन भगवान शिव की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस पूरे महीने में विधि-विधान से शिव पूजा करने से साधक को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं, सावन में पड़ने वाली कामिका एकादशी का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व माना गया है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कामिका एकादशी की तिथि 8 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजकर 29 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 9 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। वहीं पारण 10 अगस्त 2026 को किया जाएगा औप शुभ समय सुबह 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करें। घर के मंदिर की साफ सफाई कर दीप प्रज्वलित करें। चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना कर जलाभिषेक करें। दूध और केसर युक्त मिष्ठान तैयार कर भगवान विष्णु को अर्पित करें। भगवान विष्णु की पुष्प धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा करें। एकादशी तिथि की शाम को तुलसी के पौधे के समक्ष दीप जलाएं।

Exit mobile version